Petrol Diesel Price Today 25th Feb 2021: जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के आज के दाम, जानिए अपने शहर का भाव

  • Follow Newsd Hindi On  
Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें क्या है आज का रेट?

Petrol Diesel Price Today 25th Feb 2021: पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price ) में आज फिर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price ) स्थिर रहे। आज दिल्ली में पेट्रोल का रेट 90.93 रुपये और डीजल का भाव 81.32 रुपये रहा।

सरकारी तेल कंपनियों ने कल मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 35 पैसे तक और डीजल की कीमतों में 38 पैसे तक की बढ़ोतरी की थी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे महानगरों में कीमतें 90 रुपये के पार चल रही है। कुछ शहरों में तो यह 100 रुपए के स्तर को भी पार कर चुकी हैं।


देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 90.93 81.32
मुंबई 97.34 88.44
चेन्नई 92.90 86.31
कोलकाता 91.12 84.20
भोपाल 98.96 89.60
रांची 88.35 85.97
बेंगलुरु 93.98 86.21
पटना 93.25 86.57
चंडीगढ़ 87.50 81.02
लखनऊ 89.13 81.70

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)