सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की है। वहीं परसों ही डीजल की कीमत में 12 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि, 4 दिन पहले 17 पैसे, 5 दिन पहले 17 पैसे और 7 दिन पहले भी सिर्फ डीजल की कीमत में ही 13 पैसे का इजाफा किया गया था।
इस समय दिल्ली में डीजल की कीमत 81.64 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुकी है। दिल्ली में बुधवार (22 जुलाई) को पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। वहीं मुंबई में 87.19 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में 82.10 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 83.63 रुपये प्रति लीटर है।
वहीं डीजल की बात करें तो आज (22 जुलाई) दिल्ली में डीजल पर 12 पैसों की बढ़ोतरी हुई और वह 81.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में डीजल भी 12 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 79.83 रुपये बिक रहा है। कोलकाता में डीजल 76.77 रुपये और चेन्नई में डीजल 78.60 रुपये बिक रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में तेल का दाम-
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 81.64 |
मुंबई | 87.19 | 79.83 |
चेन्नै | 83.63 | 78.60 |
कोलकाता | 82.10 | 76.77 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।