Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानिए क्या है आपके शहर में रेट

  • Follow Newsd Hindi On  
Petrol and diesel prices are stable today know the price of your city

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (BPCL) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (HPCL) ने आज लगातार चौथे दिन बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices) में कोई बदलाव नहीं किया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर डीजल की कीमत 81.47 रुपए और एक लीटर पेट्रोल की कीमत 91.17 रुपए है। वहीं देश की राजधानी समेत सभी महानगरों में पेट्रोल डीजल भाव स्थिर हैं। बता दें कि इस समय लगभग हर शहर में दोनों ईधनों के दाम ऑल टाइम हाई (All Time High) पर चल रहे हैं।


पेट्रोल डीज़ल के दाम में आ सकती है कमी

पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों के बीच अब वित्त मंत्रालय एक्साइज़ ड्यूटी कम करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। इससे आम आदमी को आसमान छूती कीमतों से फौरी राहत मिल सकेगी. पिछले 12 महीने में मोदी सरकार ने पेट्रोल डीज़ल पर टैक्स में दो बार बढ़ोतरी की है। इस प्रकार जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव न्यूनतम रिकॉर्ड स्तर पर था, तब भी आम जनता को पेट्रोल डीज़ल के मोर्चे पर बड़ी राहत नहीं मिल सकी।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 91.19 81.47
मुंबई 97.57 88.60
चेन्नै 93.17 86.45
कोलकाता 91.35 84.35
भोपाल 99.21 89.76
रांची 88.54 86.12
बेंगलुरु 94.22 86.37
पटना 93.48 86.73
चंडीगढ़ 87.73 81.17
लखनऊ 89.31 81.85

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)