Petrol Diesel Price Today: दिल्ली और मुंबई समेत देश के कई शहरों में पेट्रोल डीजल के भाव ( Petrol Diesel Price) अपने अधिकतम स्तर पर हैं। देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों और 2 राज्यों में पंचायत चुनाव (Panchayat Election)के माहौल के बीच फिलहाल पेट्रोल और डीजल के भाव ( Petrol Diesel Price) स्थिर हैं। राहत की बात है कि तेल कंपनियों ने आज फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों ( Petrol Diesel Price) में कोई इजाफा नहीं किया है।
लगातार 19वें दिन भी ग्राहकों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि आज यानि गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों ( Petrol Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि तेल कंपनियों की ओर से हर रोज सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट ( Petrol Diesel Price) जारी किए जाते हैं।
अगर रेट की बात करें तो दिल्ली में आज (गुरुवार को) पेट्रोल 91.17 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, डीजल के भाव बढ़कर 81.47 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 97.57 रुपये है। वहीं, डीजल यहां 88.60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
नए साल में जनवरी और फरवरी के बीच पेट्रोल की कीमतों में 7.26 रुपये का इजाफा हुआ। साथ ही डीजल भी 7.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को कोलकाता में पेट्रोल के रेट 91.35 रुपये लीटर है। वहीं, डीजल की बात करें तो आज 84.35 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। चेन्नई में आखिरी बार पेट्रोल की कीमतों में 22 पैसे का इजाफा हुआ था और अब यहां पेट्रोल 93.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 91.17 | 81.47 |
मुंबई | 97.57 | 88.60 |
चेन्नई | 93.11 | 86.45 |
कोलकाता | 91.35 | 84.35 |
भोपाल | 99.21 | 89.76 |
रांची | 88.54 | 86.12 |
बेंगलुरु | 94.22 | 86.37 |
पटना | 93.48 | 86.73 |
चंडीगढ़ | 87.73 | 81.17 |
लखनऊ | 89.31 | 81.85 |
(स्रोत- IOC SMS)
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।