Petrol Diesel Price Today: देश में लगातार 15वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई तब्दीली नहीं हुई। हालांकि Crude oil में तेजी देखने को मिल सकती है। क्योंकि चीन तेल की ज्यादा आपूर्ति मंगा रहा है। इससे आगे क्रूड में बढ़ोतरी संभव है।
मार्च से अब तक तीन बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुईं हैं, लेकिन इसके पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल के रेट में 16 बार बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े थे। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी । साल 2021 में अब तक तेल की कीमतें 26 दिन बढ़ाईं गई हैं ।
इस दौरान पेट्रोल 6.85 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है । 1 जनवरी को पेट्रोल का भाव 83.71 रुपये था, आज 90.56 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह दिल्ली में 1 जनवरी से लेकर आज तक डीजल 7 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है । 1 जनवरी को दिल्ली में डीजल का दाम 73.87 रुपये प्रति लीटर था, आज 80.87 रुपये है ।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 90.56 | 80.87 |
मुंबई | 96.98 | 87.96 |
चेन्नै | 92.58 | 85.88 |
कोलकाता | 90.77 | 83.75 |
भोपाल | 98.58 | 89.13 |
रांची | 88.07 | 85.50 |
बेंगलुरु | 93.59 | 85.75 |
पटना | 92.89 | 86.12 |
चंडीगढ़ | 87.14 | 80.57 |
लखनऊ | 88.85 | 81.27 |
(स्रोत- IOC SMS)
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।