Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल के नए रेट हुए जारी, तुरंत चेक करें अपने शहर के भाव

  • Follow Newsd Hindi On  
Petrol and diesel prices are stable today know the price of your city

Petrol-Diesel Price: देश में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। डोमेस्टिक मार्केट में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies (OMCs) ने आज लगातार 24 वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके पहले 27 फरवरी को पेट्रोल -डीजल के दाम ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए।

कुल मिलाकर मार्च महीने में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी में पेट्रोल 91.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर है। ये दाम ऑल टाइम हाई (All Time High) पर हैं। देश के 5 राज्यों में विधान सभा के चुनावों बीच आम आदमी को इस समय राहत मिली हुई है।


देश के सभी मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम All Time High Price पर चल रहे हैं। फरवरी महीने में पेट्रोल-डीजल के दाम में 16 दिन बढ़ोतरी हुई थी। फरवरी में दिल्ली में पेट्रोल 4.74 रुपये और डीजल 4.52 रुपये महंगा हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक पेट्रोल 7.36 रुपये महंगा चुका है।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव-

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 91.17 81.47
मुंबई 97.57 88.60
 चेन्नई 93.11 86.45
कोलकाता 91.35 84.35
भोपाल 99.21 89.76
रांची 88.54 86.12
बेंगलुरु 94.22 86.37
पटना 93.48 86.73
चंडीगढ़ 87.73 81.17
लखनऊ 89.31 81.85

(स्रोत- IOC SMS)

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)