Petrol Diesel Price today: पेट्रोल-डीजल के दामों में आई गिरावट, जानें अपने शहर में दाम

  • Follow Newsd Hindi On  
Petrol and diesel prices are stable today, know the price of your city

Petrol Diesel Price today: पेट्रोल डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Price) जारी हो गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार को बड़े दिनों बाद आम आदमी को राहत देते हुए पेट्रोल डीजल दोनों के दाम में कटौती की है। तेल कंपनियों ने 15 दिन पेट्रोल डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price ) स्थिर रखने के बाद इसके दाम कम किए हैं।

आज पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे और डीजल की कीमत में 14 पैसे की कमी की गई है। इस कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 90.40 रुपये प्रति लीटर वहीं डीजल 80.73 रुपये लीटर पर आ गया। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी का असर घरेलू बाजार में दिखने लगा है।


आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 90.40 80.73
मुंबई 96.82 87.81
चेन्नैई 92.43 85.73
कोलकाता 90.62 83.61
भोपाल 98.41 88.98
रांची 87.95 85.35
बेंगलुरु 93.43 85.60
पटना 92.74 85.97
चंडीगढ़ 86.94 80.43
लखनऊ 88.72 81.13

(स्रोत- IOC SMS)

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)