Petrol-Diesel Price: देश में पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol Diesel Price Today) में दिन पर दिन बढ़ोत्तरी हो रही हैं। आज लगातार 11वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम( Diesel Price) बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 31 पैसे और डीजल की कीमत ( Diesel Price) 33 पैसे बढ़ गई है। जिसके बाद अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 90 रुपए 19 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 80.60 रुपए पहुंच गई है। इस महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 13वीं बार बढ़ी हैं।
दिल्ली में लगातार 10 दिनों में पेट्रोल 3.24 रुपये लीटर महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम में 3.49 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। जानिए दिल्ली के अलावा बाकी प्रमुख शहरों में आज की ताजा कीमतें क्या हैं।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 90.19 | 80.60 |
मुंबई | 96.62 | 87.67 |
चेन्नै | 92.25 | 85.63 |
कोलकाता | 91.41 | 84.19 |
भोपाल | 98.20 | 88.84 |
रांची | 87.78 | 85.22 |
बेंगलुरु | 93.21 | 85.44 |
पटना | 92.54 | 85.84 |
चंडीगढ़ | 86.69 | 80.30 |
लखनऊ | 88.56 | 80.98 |
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।