Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) में कच्चा तेल 63 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल गया है, इससे उम्मीद जागने लगी है कि देश में पेट्रोल डीजल के दाम (Petrol Diesel Price ) घट सकते हैं। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Petroleum Minister Dharmendra Pradhan) भी इसका इशारा दे चुके हैं। हालांकि आज लगातार सातवें दिन भी पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बदले हैं। मार्च के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी।
आज पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price ) स्थिर रहे। बीते मंगलवार को पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ था। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये व डीजल की कीमत 87.96 रुपये प्रति लीटर है।
इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल का दाम 90.77 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 83.75 रुपये जबकि चेन्नई में पेट्रोल 92.58 रुपये और डीजल की कीमत 85.88 रुपये प्रति लीटर है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 90.56 | 80.87 |
मुंबई | 96.98 | 87.96 |
चेन्नै | 92.58 | 85.88 |
कोलकाता | 90.77 | 83.75 |
भोपाल | 98.58 | 89.13 |
रांची | 88.07 | 85.50 |
बेंगलुरु | 93.59 | 85.75 |
पटना | 92.89 | 86.12 |
चंडीगढ़ | 87.14 | 80.57 |
लखनऊ | 88.85 | 81.27 |
(स्रोत- IOC SMS)
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।