Petrol-Diesel Price Today: लगातार 14वें दिन स्थिर रहे पेट्रोल डीजल के दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट

न्यूज्ड

बिज़नेस

Petrol-Diesel Price Today:  पेट्रोल डीजल के भाव (Petrol-Diesel Price Today) में आज भी आम आदमी को राहत मिली है।  लगातार 14वें दिन सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है।  बता दें कि इस महीने में अब तक सिर्फ एक बार तेल के दाम में कटौती की गई, इसके पहले तेल के दाम स्थिर रहे। देश की राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर पेट्रोल का भाव 90.40 रुपये पर स्थिर है. वहीं, एक लीटर डीजल कीमत 80.73 रुपये है ।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में आज 28 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80.73 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं है। पेट्रोल 96.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल के दाम 90.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 83.61 रुपये प्रति लीटर हैं।

चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट नहीं आई है। पेट्रोल के दाम 92.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 85.73 रुपये प्रति लीटर है।

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। पेट्रोल के दाम 93.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 85.60 रुपये प्रति लीटर है।

 

 प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।