Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट के बाद होली के अगले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने आम लोगों को राहत दी है और आज (30 मार्च) पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में कटौती की है । दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 22 पैसे और डीजल के दाम ( Diesel Price) में 23 पैसे की गिरावट आई है । इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं ।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में चार दिन बाद बदलाव हुए हैं और मार्च महीने में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Today) कम किए गए हैं। इससे पहले 24 और 25 मार्च को पेट्रोल के दाम में कटौती हुई थी। तब दो दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 39 पैसे और डीजल 37 पैसे सस्ता हुआ था। इससे पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 27 फरवरी 2021 को हुआ था, जब दिल्ली में पेट्रोल के दाम 24 पैसे बढ़े थे और डीजल 15 पैसे महंगा हुआ था ।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 90.56 | 80.87 |
मुंबई | 96.98 | 87.96 |
चेन्नैई | 92.58 | 85.88 |
कोलकाता | 90.77 | 83.75 |
भोपाल | 98.58 | 89.13 |
रांची | 88.07 | 85.50 |
बेंगलुरु | 93.59 | 85.75 |
पटना | 92.89 | 86.12 |
चंडीगढ़ | 87.14 | 80.57 |
लखनऊ | 88.85 | 81.27 |
(स्रोत- IOC SMS)
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।