Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल की कीमत में आज क्या हुआ बदलाव, जानिए आपके शहर का ताजा भाव

  • Follow Newsd Hindi On  
Petrol and diesel prices are stable today know the price of your city

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों (Petrol Diesel Price Today) से आम आदमी को फिलहाल राहत है। सरकारी तेल कंपनियों (Oil Companies) ने आज पेट्रोल डीजल (Petrol Price) के दाम कोई फेरबदल नहीं किया है। बता दें कि कल 15 दिन दोनों के बाद दोनो ईंधन के दाम में कटौती की गई थी। इस कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 90.40 रुपये प्रति लीटर वहीं डीजल 80.73 रुपये लीटर पर आ गया। जानकारों की मानें तो आने वाले समय में पेट्रोल सस्ता हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह अंतर्राष्ट्रीय स्तर में कच्चा तेल सस्ता होना है।

आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम


शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 90.40 80.73
मुंबई 96.82 87.81
चेन्नैई 92.43 85.73
कोलकाता 90.62 83.61
भोपाल 98.41 88.98
रांची 87.95 85.35
बेंगलुरु 93.43 85.60
पटना 92.74 85.97
चंडीगढ़ 86.94 80.43
लखनऊ 88.72 81.13

(स्रोत- IOC SMS)

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।


जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)