Petrol-Diesel Price: देश में मंगलवार यानी 2 मार्च, 2021 को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol-Diesel Price) में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। पिछले महीने रिटेल फ्यूल के प्राइस (Retail Fuel Price) में बेतहाशा वृद्धि हुई थी, लेकिन तेल विपणन कंपनियों (Oil marketing companies) ने आज लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) स्थिर रखे हैं। आखिरी बढ़ोतरी शनिवार को की गई थी।
आखिरी संशोधन के बाद अगर अभी चल रहे दामों पर नजर डालें तो, देश की सबसे बड़ी ऑयल डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल का भाव (Petrol price in delhi) 91.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.47 रुपये लीटर बिक रहा है। यहां शनिवार को पेट्रोल में 24 पैसे और डीजल में 15 पैसे का इजाफा किया गया था।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 91.19 | 81.47 |
मुंबई | 97.57 | 88.60 |
चेन्नई | 93.17 | 86.45 |
कोलकाता | 91.35 | 84.35 |
भोपाल | 99.21 | 89.76 |
रांची | 88.54 | 86.12 |
बेंगलुरु | 94.22 | 86.37 |
पटना | 93.48 | 86.73 |
चंडीगढ़ | 87.73 | 81.17 |
लखनऊ | 89.31 | 81.85 |
(स्रोत- IOC SMS)
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।