Petrol-Diesel Prices Today, June 23: पेट्रोल- डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 17वें दिन भी तेल के दाम में इजाफा किया है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं एक लीटर डीजल के दाम में 55 पैसे का इजाफा किया गया है।
इस लिहाज से देखा जाए तो बीते 17 दिनों में पेट्रोल 8.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल 10.00 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। वहीं आगामी दिनों में भी तेल की कीमतें बढ़ने के आसार हैं यानी कि ग्राहकों की जेब पर अभी और भार बढ़ सकता है। जानकारों के मुताबिक इसकी वजह लॉकडाउन में ढील के बाद अचानक से पेट्रोल और डीजल की डिमांड बढ़ना है।
दूसरी वजह रुपए में गिरावट से भी तेल कंपनियों की चिंता बढ़ी है। साथ ही लॉकडाउन के बीच तेल कंपनियों को नुकसान भी उठाना पड़ा था।लॉकडाउन (Lockdown) में जहां पूरे 82 दिनों तक पेट्रोल पेट्रोल- डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं 7 जून से सरकारी तेल कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने ईंधन की कीमतों में किए जाने वाले रोजाना बदलाव को दोबारा शुरू कर दिया है।
पेट्रोल और डीजल के दाम –
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में मंगलवार को पेट्रोल का दाम 20 पैसे बढ़कर 79.76 रुपये लीटर हो गया है। वहीं डीजल के दाम में 55 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। अब एक लीटर डीजल की कीमत 79.40 रुपये है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 81.45 रुपए में बिक रहा है, तो वहीं एक लीटर डीजल की कीमत 74.63 रुपए हो गई है।
आज मुंबई (Mumbai) में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 86.54 रुपए हो गई हैं। जबकि एक लीटर डीजल 77.76 रुपए में बिक रहा है। जबकि चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल और डीजल की कीमत पर डाली जाये तो चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 83.04 रुपए में बिक रहा है। वहीं एक लीटर डीजल 76.77 रुपए में बिक रहा है।
शहर का नाम | पेट्रोल/रुपये लीटर | डीजल/रुपये लीटर |
दिल्ली | 79.76 | 79.40 |
मुंबई | 86.54 | 77.76 |
चेन्नै | 83.04 | 77.76 |
कोलकाता | 81.45 | 74.63 |
अपने शहर में तेल का भाव जाननें के लिए अपनाएं ये तरीका
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर दाम के बारे में जान सकते हैं।