Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि (fuel price hike) जारी है। गुरुवार यानी 18 फरवरी, 2021 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार 10वें दिन रिटेल फ्यूल के दामों में वृद्धि की है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दामों (Petrol Diesel Prices) में 34 पैसों और डीजल के दामों में 38 पैसों की बढ़ोतरी की गई है। आज की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल भी 80 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।
आज कीमतों में बदलाव के बाद दिल्ली में पेट्रोल 89.88 रुपए प्रति लीटर और डीजल 80.27 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
अगर दूसरे मेट्रो शहरों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 32 पैसों की बढ़ोतरी के साथ 96.32 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। वहीं, यहां डीजल 87.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 92 रुपए प्रति लीटर है वहीं डीजल 85.39 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 91.01 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 83.92 रुपए प्रति लीटर है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 89.54 | 79.95 |
मुंबई | 96.00 | 86.98 |
चेन्नै | 91.68 | 85.01 |
कोलकाता | 90.78 | 83.54 |
भोपाल | 97.52 | 88.15 |
रांची | 87.29 | 84.54 |
बेंगलुरु | 92.54 | 84.75 |
पटना | 91.91 | 85.18 |
चंडीगढ़ | 86.17 | 79.65 |
लखनऊ | 88.06 | 80.33 |
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।