आज लगातार तीसरे दिन डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इससे पहले, बीते जून में लगातार 21 दिनों तक लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में में इजाफा किया गया था। बीते सोमवार को जहां डीजल 13 पैसे महंगा हुआ वहीं पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे का इजाफा हुआ था।
तेल कंपनियों ने बीते जून में लगातार 21 दिनों तक ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद बीते रविवार को कीमत कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। लेकिन एक दिन बाद ही, यानी सोमवार को फिर से दाम में बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद कांग्रेस ने तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।
इसके बाद आज लगातार तीसरा दिन है, जब कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। दिल्ली (Delhi) में आज, पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई(Mumbai) में 87.19 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 82.10 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 83.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल की बात करे तो दिल्ली में डीजल 80.53 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
मुंबई में डीजल 78.83 रुपये और कोलकाता में 75.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में डीजल 77.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इस दौरान पेट्रोल के दाम में कुल मिलाकर 9.17 रुपये और डीजल के दाम में 11.14 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है। तेल कंपनियों ने 7 जून से पेट्रोल, डीजल के दाम में दैनिक संशोधन शुरू किया था।
चार प्रमुख शहरों में तेल के दाम-
शहर का नाम | पेट्रोल/रुपये लीटर | डीजल/रुपये लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 80.53 |
मुंबई | 87.19 | 78.83 |
चेन्नै | 83.63 | 77.72 |
कोलकाता | 82.10 | 75.64 |
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।