Petrol, Diesel Prices Today: पेट्रोल डीजल के दामों पर लगा ब्रेक, जानें अपने शहर का ताजा रेट्स

  • Follow Newsd Hindi On  
Petrol and diesel prices are stable today know the price of your city

Petrol, Diesel Prices Today: देश में लगातार पांच दिनों से पेट्रोल डीजल के दामों (Petrol Diesel Prices) में स्थिरता बनी हुई है। गुरुवार यानी 4 मार्च को देश में दोनो ईंधन के दाम जस के तस बने हुए हैं। बता दें कि तेल के दामों में आखिरी बार बढ़ोत्तरी बीते शनिवार को की गई थी। आखिरी बढ़ोत्तरी में पेट्रोल के दाम 23 24 पैसे और डीजल के दाम 15 16 पैसे बढ़ाए गए थे।  इस समय लगभग हर शहर में दोनों ईधनों के दाम ऑल टाइम हाई (All Time High) पर चल रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज एक लीटर डीजल की कीमत 81.47 रुपए और एक लीटर पेट्रोल की कीमत 91.17 रुपए है।

हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।


यहां चेक करें आपके शहर में कितने रुपये लीटर बिक रहा पेट्रोल डीजल

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर 101.84 93.77
अनूपपुर 101.59 91.97
बीकानेर 100.01 92.09
इंदौर 99.30 89.77
भोपाल 99.21 89.76
जयपुर 97.72 89.98
मुंबई 97.57 88.60
पुणे 97.59 87.26
बेंगलुरु 94.22 86.37
पटना 93.48 86.73
चेन्नई 93.11 86.45
कोलकाता 91.35 84.35
दिल्ली 91.17 81.47
लखनऊ 89.15 81.86
अहमदाबाद 88.31 87.74
चंडीगढ़ 87.73 81.17

स्रोत:  IOC

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)