Petrol, Diesel Prices Today: दिल्ली में पेट्रोल के भाव 91 रुपये पार, जानिए अपने शहर का ताजा रेट

  • Follow Newsd Hindi On  
Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें क्या है आज का रेट?

Petrol, Diesel Prices Today: महीने की शुरुआत रिटेल फ्यूल के दामों (Retail fuel prices)  में स्थिरता के साथ हुई है। सोमवार यानी 1 मार्च, 2021 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies)  ने पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol and diesel prices) में कोई वृद्धि नहीं की है। रविवार को भी दामों में शांति थी। आखिरी बढ़ोतरी शनिवार को हुई थी। हालांकि, बता दें कि पिछले महीने यानी फरवरी में कुल 14 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol, Diesel Prices Today)  बढ़े थे, जबकि घटोतरी किसी भी दिन नहीं हुई थी।

फरवरी महीने में पेट्रोल 4.87 रुपये और डीजल का रेट 4.99 रुपये महंगा हो चुका है। दिल्ली में पेट्रोल 91.17 और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। ये दाम अपने पीक पर हैं। इससे पहले डीजल का रेट अधिकतम 30 जुलाई 2020 को 81.94 रुपये पर बिका था।


शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर 101.84 93.77
अनूपपुर 101.59 91.97
बीकानेर 100.01 92.09
इंदौर 99.30 89.77
भोपाल 99.21 89.76
जयपुर 97.72 89.98
मुंबई 97.57 88.60
पुणे 97.59 87.26
बेंगलुरु 94.22 86.37
पटना 93.48 86.73
चेन्नई 93.11 86.45
कोलकाता 91.35 84.35
दिल्ली 91.17 81.47
लखनऊ 89.15 81.86
अहमदाबाद 88.31 87.74
चंडीगढ़ 87.73 81.17

स्रोत:  IOC

रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं तेल के दाम

देश में हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं। आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड।
अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)