Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है। एक ओर जहां पेट्रोल की कीमत पिछले कुछ दिनों से स्थिर चल रही थी। वहीं डीजल के दाम में बढ़ोतरी लगातार जारी थी। पिछले 7 जुलाई से डीजल 1.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। इससे 3 दिन पहले ही दिल्ली में डीजल की कीमतों में 12 पैसे का उछाल आया था।
अगर पेट्रोल की बात करें तो इसमें पिछले 23 दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में आखिरी बार बीते 29 जून को बढ़ाए गए थे, वह भी महज 5 पैसे प्रति लीटर। जबकि डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे थे। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
दिल्ली में आज 23 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल कल के भाव 80.43 रुपये प्रति लीटर है। डीजल भी कल भाव 81.64 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 87.19 रुपये प्रति लीटर हैं, जबकि डीजल के दाम 79.83 रुपये प्रति लीटर हैं। यहां पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 82.10 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 76.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं। तेल की कीमतों में कल के मुकाबले किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। चेन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.60 रुपये प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में तेल का दाम-
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 81.64 |
मुंबई | 87.19 | 79.83 |
चेन्नै | 83.63 | 78.60 |
कोलकाता | 82.10 | 76.77 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।