Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद डोमेस्टिक मार्केट में पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी जारी है। आज पेट्रोल के दाम में 11 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल के दाम में पर अगर गौर करें तो इस महीने डीजल की कीमत जस की तस बनी हुई है।
अगस्त महीने में डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। पिछले महीने पेट्रोल के दाम स्थिर थे। जुलाई महीने में डीजल के दाम 10 बार बढ़ाए गए थे। जिसमें 1.60 रुपये प्रति लीटर की बढोतरी दर्ज हुई थी। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
दिल्ली में आज 25 अगस्त को पेट्रोल की कीमत 11 पैसे बढ़कर 81.73 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल कल के भाव 73.56 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में भी पेट्रोल के दाम 11 पैसे बढ़कर 88.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.11 रुपये प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 11 पैसे बढ़कर 83.24 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। जबकि डीजल कल के भाव 77.06 रुपये प्रति लीटर है।चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। पेट्रोल के दाम 9 पैसे बढ़कर 84.73 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि डीजल कल के भाव 78.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल की कीमत…
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.73 | 73.56 |
मुंबई | 88.39 | 80.11 |
चेन्नै | 84.73 | 78.86 |
कोलकाता | 83.24 | 77.06 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।