Petrol Price Today: आज फिर लगी पेट्रोल-डीजल के दामों में आग, दिल्ली में 91 रु लीटर के करीब पेट्रोल, जानें अपने शहर के रेट

  • Follow Newsd Hindi On  
Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें क्या है आज का रेट?

Petrol Price 23 February 2021 Update: लगातार दो दिनों तक पेट्रोल डीजल के दाम(Petrol Price Today)  स्थिर रहने के बाद आज कीमतें एक बार फिर बढ़ीं हैं। दिल्ली में पेट्रोल 91 रुपये के बेहद करीब पहुंच चुका है। मुंबई में पेट्रोल (Petrol in Mumbai) 97 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुका है। हालांकि कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के रेट घटे हैं। इसके पहले 9 फरवरी से लगातार 12 दिन तक पेट्रोल डीजल महंगा हो रहा था।

दिल्ली में डीजल 81 रुपये को भी पार कर चुका है। दिल्ली में सबसे महंगा डीजल पिछले साल जुलाई के आखिरी हफ्ते में बिका था, तब भाव 81.94 रुपये प्रति लीटर थे और पेट्रोल का रेट 80.43 रुपये प्रति लीटर था। यानी उस वक्त पेट्रोल से महंगा डीजल बिका था।


आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 90.93 81.32
मुंबई 97.34 88.44
चेन्नै 92.90 86.31
कोलकाता 91.12 84.20
भोपाल 98.96 89.60
रांची 88.35 85.97
बेंगलुरु 93.98 86.21
पटना 93.25 86.57
चंडीगढ़ 87.50 81.02
लखनऊ 89.13 81.70

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।


जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)