Petrol-Diesel Price: डेढ़ महीने बाद बढे पेट्रोल के दाम, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर में तेल का भाव

  • Follow Newsd Hindi On  
Petrol and diesel prices are stable today know the price of your city

Petrol-Diesel Price: तेल कम्पनियों ने पेट्रोल की कीमतों में आज एक बार फिर से इजाफा कर दिया है। हालांकि डीजल की कीमत जस की तस बनी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 14 पैस महंगा हो गया है। तकरीबन डेढ़ महीने बाद पहली बार पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। इसके दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी।

इसके बाद डीजल की कीमतों में इजाफा होते देखा गया। पिछले 15 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं आया था। यानी पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल –डीजल के दाम स्थिर थे। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।


दिल्ली में आज 16 अगस्त को पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं, वहीं  डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल कल के भाव 80.43 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 80.57 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। यानी पेट्रोल 14 पैसे महंगा हो गया है। जबकि डीजल कल के भाव 73.56 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

मुंबई में भी पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। जबकि डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 87.31 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं डीजल कल के दाम 80.11 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 12 पैसे बढ़कर 82.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं और डीजल कल के भाव 77.06 रुपये प्रति लीटर है।

प्रमुख महानगरों में तेल की कीमत


शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 73.56 80.57
कोलकाता 77.06 82.17
मुंबई 80.11 87.31
चेन्नई 78.86 83.75

रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।

SMS के जरिए भी जान सकते हैं  पेट्रोल-डीजल का भाव-

पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)