Phulwari Vidhan Sabha Seat: फुलवारी सीट पर जदयू की नज़र, महागठबंधन ने मुश्किल की जीत की राह

  • Follow Newsd Hindi On  

Phulwari Vidhan Sabha Seat: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार फुलवारी सीट पर सभी की नज़रे लगी थी। कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू के कद्दावर नेता माने जाने वाले श्याम रजक का इस सीट पर वर्चस्व कायम था। लेकिन रजक ने जेडीयू को छोड़कर आरजेडी का दामन थाम लिया। श्याम रजक की, अपनी पारंपरिक विधानसभा सीट से टिकट हासिल करने की उम्मीदों को उस समय झटका लगा जब यह सीट महागठबंधन में सीटों के फॉर्मले के तहत भाकपा-माले के खाते में चली गई।

फुलवारी सीट का इतिहास

फुलवारी विधानसभा सीट साल 1977 में बनी थी, शुरुआत के कुछ चुनावों में यहां कांग्रेस का जीतती रही। लेकिन उसके बाद आरजेडी ने यहां ने दबदबा बनाया। RJD ने यहां लगातार चार बार विधानसभा चुनाव जीता, जबकि 2010 से जनता दल यूनाइटेड ने यहां पर जीत हासिल की है।


इस सीट का चुनावी समीकरण

फुलवारी सीट पर तकरीबन 25% मुस्लिम वोटर्स हैं। वहीं 27 फीसदी दलित मतदाता हैं जबकि 15 फीसदी यहां यादव मतदाता भी हैं। इस लिहाज गैर मुस्लिम और गैर दलित वोटर की भूमिका काफी मायने रखती है। इस सीट पर कुल वोटरों की संख्या 2.80 लाख से अधिक है।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे 

साल 2015 के चुनाव में जदयू की ओर से श्याम रजक को पिछले चुनाव में 94 हजार वोट मिले थे, वहीं हम पार्टी के राजेश्वर मांझी को सिर्फ 48 हजार के करीब वोट मिल पाए थे।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

भाकपा माले – गोपाल रविदास


जदयू – अरुण मांझी

भारतीय न्याय दल – जैनेन्द्र प्रसाद

भारतीय दलित पार्टी – राधे रमण

Phulwari Vidhan Sabha winner : फुलवारी के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Shyam Rajak JD(U) 94094 Rajeshwar Manjhi HAM(S) 48381
2010 Shyam Rajak JD(U) 67390 Uday Kumar RJD 46210
2009 Uday Kumar RJD 44485 Shyam Rajak JD(U) 43211
OCT 2005 Shyam Rajak RJD 44999 Arun Manjhi JD(U) 44420
FEB 2005 Shyam Rajak RJD 56009 Uday Kumar JD(U) 39143
2000 Shyam Rajak RJD 47856 Sanjeev Prasad Tony INC 38666
1995 Shyam Rajak JD 57035 Sanjeev Prasad Toni INC 32716
1990 Sanjeev Prasad Toni INC 30766 Vidyanand Vikal IPF 16037
1985 Sanjaeev Prasad Ton Tony INC 59339 Dasrath Paswan CPI 14890
1980 Sanjeev Prasad Tony INC(I) 22176 Dashrath Paswan CPI 20037
1977 Ram Prit Paswan JNP 35316 Dashrath Paswan CPI 17169

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)