UP: सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

  • Follow Newsd Hindi On  
UP: सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगी प्रियंका गांधी

नई दिल्ली | सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मिलने जा रहीं प्रियंका गाधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया और जाने से रोक दिया है। कांग्रेस नेता अजय राय ने दावा किया है कि धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया है। उन्हें प्रशासन की गाड़ी में बिठाकर ले जाया गया। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी आज सोनभद्र पीड़ितों से मिलने जा रही थीं। उन्हें रास्ते में रोका गया तो वो विरोध में धरने पर बैठी थीं।

इससे पहले बुधवार को सोनभद्र जिले में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसा में 10 लोगों की हत्या हो गई थी, जबकि 24 से भी अधिक लोग घायल हो गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना तब हुई जब एक जमीन के टुकड़े को लेकर गुजर और गोंड समुदाय के बीच विवाद हुआ।


पुलिस ने इस सामूहिक हत्याकांड के मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में 78 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 50 अज्ञात हैं।

UP: कॉलेज पहुंचकर भाजपा विधायक ने छात्रों को दिलाई BJP की सदस्यता, लिया राजनीति पर क्लास

एक स्थानीय व्यक्ति लल्लु सिंह की याचिका पर गांव के मुखिया यज्ञदूत व उसके भाई और अन्य पर भी एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, हत्याकांड में प्रयोग में लाए गए दो हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुलिस महानिदेशक ओ.पी सिंह को मामले पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया है।



UP: सोनभद्र में जमीन विवाद में चली गोलियां, 9 की मौत, कई घायल

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)