आज दिखाई देगा ‘पिंक मून’, क्या सच में होगा पिंक? इस समय देख पायेंगे ‘पिंक मून’

  • Follow Newsd Hindi On  
आज दिखाई देगा 'पिंक मून', क्या सच में होगा पिंक? इस समय देख पायेंगे 'पिंक मून'

प्रकृति किसी न किसी रूप में अपनी सुंदरता दिखाती रहती है। इसी तरह पृथ्वी का उपग्रह चाँद जो कभी ब्लड मून तो कभी फुल मून बनकर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहता है।

अब 19 अप्रैल को ‘गुड फ्राइडे’ के दिन ‘पिंक मून’ नज़र आने वाला है। बता दें कि यह देखने में बिलकुल पिंक नहीं होता है। इसका केवल नाम पिंक मून है। असल में अप्रैल माह के पूरे चाँद (फुल मून) को ‘पिंक मून’ कहा जाता है। इसका नाम ‘पिंक मून’ पिंक फ्लोक्स फ्लावर के ऊपर रखा गया है, जो वसंत के समय नेटिव अमेरिका में खिलने वाला एक फूल है।


नाम सुन कर आपको लग सकता है कि अप्रैल माह का यह फुल मून दिखने में भी पिंक होता है, लेकिन असल में अपने नाम की तरह यह पिंक नहीं होता है। यह पूरा चाँद गुरूवार की रात को विश्व भर में देखा जा सकेगा। यह शुक्रवार को 4:12 ए. एम. को पूरा होगा, तो जो लोग गुरूवार को अप्रैल माह का यह फुल मून नहीं देख पाएंगे वो शुक्रवार को इसे देख सकते हैं।

क्यों कहा जाता है अप्रैल माह के फुल मून को ‘पिंक मून’?

असल में हर महीने के पूरे चाँद को कोई न कोई नाम दिया गया है। ये नाम इन्हे सदियों पहले नेटिव अमेरिका या यूरोप के अर्ली कोलोनिअल पीरियड में दिए गए। अप्रैल महीने के पूरे चाँद को ‘पिंक मून’ कहा जाता है, जिसका नाम जंगली ‘ग्राउंड फ्लोक्स’ फूल के ऊपर रखा गया है।

क्या हैं अन्य महीनों के फुल मून के नाम?

जनवरी के फुल मून को वोल्फ मून, फरवरी के फुलमून को स्नो मून कहा जाता है। इसी तरह मार्च में वर्म मून, मई में फ्लावर मून, जून में स्ट्रॉबेरी मून, जुलाई में बुक्क मून, अगस्त में स्तगियोन मून, सितम्बर में कॉर्न मून, अक्टूबर में हन्टर्स मून, नवम्बर में बीवर मून और दिसंबर में कोल्ड मून देखने को मिलता है। इन महीनों के फुल मून को ये सब नाम सदियों पहले नेटिव अमेरिका में ही दिए गए।


दरअसल, नेटिव अमेरिका में हर महीने के पूरे चाँद को अलग- अलग नाम इसलिए दिए गए क्योंकि वहां के आदिवासी टाइम रिकॉर्ड करने के लिए जूलियन या ग्रेगोरियन कैलेंडर का उपयोग न कर चाँद के ज़रिये सीज़न का ध्यान रखते थे। जिसके लिए उन्होने हर महीने के फुल मून को एक नाम दे दिया था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)