Pipra Vidhan Sabha Seat: पिपरा में JDU और CPM के बीच होगा कड़ा मुकाबला

  • Follow Newsd Hindi On  
Bajpatti Vidhan Sabha Seat result and history

Pipra Vidhan Sabha Seat: पिपरा विधानसभा क्षेत्र पूर्वी चंपारण जिले में स्थित है और यह पूर्वी चंपारण (लोकसभा) निर्वाचन क्षेत्र का ही एक हिस्सा भी है। 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद ही पिपरा विधानसभा सीट में चकिया (पिपरा) तेतरिया और मेहसी सामुदायिक विकास केंद्र को शामिल किया गया।

पिपरा सीट का इतिहास

1957 में पिपरा विधानसभा सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे। अब तक हुए 15 चुनावों में कोई भी नेता यहां से दो बार से ज्यादा नहीं जीत सका है। इस सीट पर अब तक हुए 15 चुनावों में पांच बार कांग्रेस, तीन बार भाजपा और सीपीआई, दो बार जनता दल, एक-एक बार राजद और जदयू ने जीत हासिल की। पांच बार जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस 1985 के बाद यहां कभी नहीं जीती।


इस सीट का चुनावी समीकरण

कुल वोटरः 3.26 लाख

पुरुष वोटरः 1.73 लाख (53.0%)

महिला वोटरः 1.52 लाख (46.6%)


ट्रांसजेंडर वोटरः 13 (0.003 %)

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के श्यामबाबू यादव ने जदयू के कृष्णचंद्र को करीब चार हजार वोटों से हराया था। श्यामबाबू प्रसाद यादव को 38% वोट मिले थे। वहीं कृष्ण चंद्र को 35.7% वोट हासिल हुए थे।

Pipra Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू – रामविलास कामत

सीपीएम – राजमंगल प्रसाद कुशवाहा

Pipra Vidhan Sabha winner :  पिपरा के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Shyambabu Prasad Yadav BJP 65552 Krishan Chandra JD(U) 61622
2010 Awadhesh Prasad Kushwaha JD(U) 40099 Subhodh Yadav RJD 28212
OCT 2005 Krishnanandan Paswan BJP 43239 Surendra Kr. Chandra Urf Satish Paswan RJD 32760
FEB 2005 Krishna Nandan Paswan BJP 37758 Surendra Kumar Chandra Alias Satish Paswan RJD 25895
2000 Surendra Kumar Chandra RJD 34469 Krisnanandan Paswan IND 23702
1995 Sahdeo Paswan JD 46700 Nandlal Chaudhury INC 11907
1990 Sahdev Paswan JD 34800 Nand Lal Chaudhary INC 19593
1985 Nand Lal Chaudhary INC 24823 Sahdeo Paswan LKD 15449
1980 Nand Lal Chaudhary INC(I) 26111 Tulsi Ram CPI 11577
1977 Tulsi Ram CPI 20127 Brahamdeo Ram Shastri JNP 15491
1972 Tulsi Ram CPI 16640 Jagarnath Pd. Singh INC 6141
1969 Bigu Ram INC 9715 Tulsi Ram CPI 7410
1967 B. Ram INC 7960 T. Ram CPI 7652
1962 Satyadeo Prasad Chaudhari INC 13080 Ganga Nath Mishra IND 5065
1957 Ganga Nath Mishra CPI 10201 Basudeo Narain Singh INC 9080

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)