Plastic Bag Free Day 2019: दुनिया को प्लास्टिक बैग फ्री बनाने के लिए जरूरी है हर किसी का योगदान, आज ही लें संकल्प

  • Follow Newsd Hindi On  
Plastic Bag Free Day 2019: दुनिया को प्लास्टिक बैग फ्री बनाने के लिए जरूरी है हर किसी का योगदान, आज ही लें संकल्प

आज के जीवन में प्लास्टिक का उपयोग काफी बढ़ गया है। प्लास्टिक हमारे लिए हानिकारक है, लेकिन इसके बावजूद बैग से लेकर चाय के कप तक, आज प्लास्टिक का इस्तेमाल हर चीज में किया जाता है। प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और इसके बढ़ते उपयोग को रोकने के लिए ‘इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे’ (International Plastic Bag Free Day) मनाया जाता है। आज, 3 जुलाई को इसे दुनिया भर में मनाया जा रहा है।

प्लास्टिक एक हानिकारक पदार्थ है और बैग के रूप में इसका प्रयोग काफी अधिक होता है। प्लास्टिक बैग फ्री डे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस बात के प्रति जागरूक करना है कि दुनिया को प्लास्टिक बैग फ्री बनाया जा सकता है। साथ ही बताया जाता है कि प्लास्टिक बैग की बजाय बहुत से अन्य विकल्प हैं, जिनसे पर्यावरण को नुकसान नहीं होता है।


कोई भी इस बात से अनजान नहीं है कि प्लास्टिक कितनी हानिकारक होती है। अन्य पदार्थ जहां मिट्टी में मिल जाते हैं, वहीं प्लास्टिक सदियों तक नहीं गलती यह मिट्टी, पानी आदि में मिल कर उसे दूषित कर रही है। इसका उपयोग काफी अधिक हो गया है लोग इसके प्रभाव जानते हुए भी अपने आराम के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं और फेंक देते हैं। बैग के रूप में प्लास्टिक का इस्तेमाल काफी अधिक होता है और एक या दो बार के बाद ही उन बैग्स को फेंक दिया जाता है। इसका नुकसान मासूम पशु-पक्षियों से लेकर पर्यावरण तक को हो रहा है। इससे आने वाली पीढ़ियों का जीवन काफी प्रभावित होगा।

Image result for plastic bag free day history

कई शहरों में प्लास्टिक बैग पर बैन है इसके बावजूद भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इन्हीं सभी प्रभावों को कम करने के लिए और लोगों के इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए 3 जुलाई 2009 से पूरी दुनिया में ‘इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे’ मनाने की शुरुआत हुई।


इस वर्ष ‘इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे’ को 10 साल पूरे हो चुके हैं आज दुनिया भर के संगठन और लोग मिल कर प्लास्टिक बैग के बुरे प्रभावों और इसके समाधान के बारे में जागरूक किया जाता है। इसके अलावा इंटरनेशनल कपंनियों पर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए दबाव बनाया जाता है। इस दिन कुछ सामाजिक संगठनों ने पुरस्कार अभियान भी शुरु किया है। लोग भी इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)