राष्ट्र के नाम संदेश में बोले PM मोदी- ‘मिशन शक्ति’ पूरा, अंतरिक्ष महाशक्ति बनने वाला भारत चौथा देश

  • Follow Newsd Hindi On  
PM मोदी का हेलीकॉप्टर चेक करने पर IAS अधिकारी का निलंबन क्यों: कांग्रेस ने उठाए सवाल

प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। इससे पहले मोदी ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी थी के आज सवेरे लगभग 11:45 – 12:00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आउंगा।

भारत को आज अंतिरक्ष में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। भारत ने अंतरिक्ष में 300 किमी. दूर लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया। लो ऑर्बिट में यह एक पूर्व निर्धाति लाइव सैटेलाइट था। इसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल सिस्टम (Mission Shakti) ने मार गिराया।


भारत बना चौथा

यह भारत का पहला परीक्षण था। यह शक्ति हासिल करने वाला भारत चौथा देश बन गया है। इससे पहले तक यह तकनीक सिर्फ अमेरिका, रुस और चीन के पास थी। यह सिर्फ तीन में ऑपरेशन पूरा किया गया है। मिशन शक्ति यह एक कठिन ऑपरेशन था, जिसमें उच्च कोटि की क्षमता की आवश्यकता थी। वैज्ञानिकों ने सभी लक्ष्य हासिल कर लिए। भारत में विकसित एंटी सैटेलाइट से किया गया। सभी डीआरडी और फिर देश का मान बढ़ाया है। हमें हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है।

मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा

  • भारत ने आज अंतरिक्ष इतिहास मे अपना नाम दर्ज कराया
  • वैज्ञानिकों ने सारे लक्ष्य हासिल किये हैं
  • वैज्ञानिकों ने मिशन शक्ति आपरेशन पूरा किया
  • Mission shakti एक कठिन आपरेशन था
  • विश्व को अश्वासत करना चाहता हूं कि नई पहल किसी के विरुद्ध नहीं है
  • आज का यह परीक्षण किसी भी तरह अंतरराष्ट्रीय संधि समझौतों का उल्लंघन नही करता है
  • हमारा सामरिक उद्देश्य शांति बनाए रखना है, न कि युद्द का माहौल बनाना
  • मूल उद्देश्य भारत का विकास है

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)