5 साल में पहली बार: PM मोदी अपने कार्यकाल के पहले प्रेस कांफ्रेंस में क्या बोले, पढ़ें यहां

  • Follow Newsd Hindi On  
5 साल में पहली बार: PM मोदी अपने कार्यकाल के पहले प्रेस कांफ्रेंस में क्या बोले, पढ़ें यहां

आज शाम से लोकसभा चुनाव के आखिरी और 7वें चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने वाला है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 5 साल के कार्यकाल के पहले प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। PM मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य भाजपा नेता इस प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहे। आइये जानते हैं इस प्रेस कांफ्रेंस की खास बातें….

PM मोदी के संबोधन की खास बातें

1 – चुनाव प्रचार जनता के लिए धन्यवाद अभियान रहा। जनता पहले से ज्यादा बढ़-चढ़कर आशीर्वाद दे रही है। इस बार लोकसभा चुनाव शानदार रहा। पांच साल बाद एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार आएगी।


2 – मैं देशवासियों का धन्यवाद करना चाहता हूं। जिस यात्रा को हमने शुरू किया है, उसे आगे बढ़ाने के लिए हमें फिर जनता का आशीर्वाद चाहिए।

3 – साल 2009 और 2014 में IPL बाहर ले जाना पड़ा था। इस बार IPL, ईस्टर, हनुमान जयंती और रमजान चुनाव के दौरान पड़े। अब देश में सब कुछ साथ चलता है।

4 – 2014 में 16 मई को नतीजे आए। अगले ही दिन 17 मई, 2014 को सत्ताखोरों को सबसे बड़ा नुकसान हुआ था। उस दिन सत्ताखोरों को मोदी की हाजिरी का सबसे बड़ा नुकसान हुआ था। उसी दिन मेरी ईमानदारी की शुरुआत हो गई थी।

5 – चुनाव में कितनी बड़ी ताकत लगती है। एक संगठन के आधार पर कैसे चुनाव लड़ा जाता है, ये बहुत मुश्किल काम है। कभी कोई इस पर रिसर्च करना चाहे तो कर सकता है। पॉलिटिकल पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलती है। इसमें बड़ी चुनौतियां हैं। लोगों को पता चलना चाहिए कि ये सब कैसे होता है।


6 – हमने काफी बातें कही हैं। जितना जल्दी हो सके नई सरकार आगे बढ़ेगी। हमारी सरकार की एक विशेषता रही है, आम लोगों तक पहुंच।

7 – हमारी सरकार की योजनाएं डिटेल में प्लान करके बनती हैं। हम सब चीजें पहले से नहीं बताते, लेकिन हर चीज हर व्यक्ति तक पहुंचती है। मेरा कभी भी कोई प्रोग्राम कैंसिल नहीं हुआ है।

अमित शाह ने क्या कुछ कहा

1 – हमें जो अनुभव आया है उसमें जनता हमसे आगे रही है, भाजपा सरकार दोबारा बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्त्ता से भी ज्यादा उत्साह और उमंग इस बार देश की जनता ने दिखाई है।

2 – यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हम भारी बहुमत से इस बार भी नरेंद्र मोदी सरकार बनाने जा रहे हैं।

3 – ये चुनाव अभियान आजादी के बाद भाजपा की दृष्टि से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला और विस्तृत अभियान रहा है।

4 – भाजपा जनसंघ के समय से और भाजपा के बनने के बाद से संगठनात्मक तरीके से काम करने वाली पार्टी रही है। संगठन हमारे सभी कामों का प्रमुख अंग रहा है : अमित शाह

5 – देश के गरीब, किसान, महिला, गांव, शहर समाज के हर वर्ग को हमारी सरकार की 133 योजनाएं ने छुआ है। 133 योजनाओं के आधार पर देश में नई चेतना की जागृति हुई है : अमित शाह

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)