PM Narendra Modi Birthday: वो प्रधानमंत्री जिसने अपने बोलने की कला से पूरा देश जीत लिया

  • Follow Newsd Hindi On  
PM Narendra Modi Birthday: वो प्रधानमंत्री जिसने अपने बोलने की कला से पूरा देश जीत लिया
PM Narendra Modi Birthday: अगर ये कहा जाए कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक चर्चित नाम हैं तो ये गलत नहीं होगा। साल 2014 याद करें तो जेहन में आता है कि पूरे भारत में केवल एक ही नाम गूंज रहा था और वो नाम था नरेंद्र मोदी। भारतीय राजनीति में बदलाव साफ नज़र आ रहा था।
कुछ बड़ा होने वाला था ये तो तय था। 2014 के लोकसभा चुनावों का नतीजा सबके सामने था। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पूर्ण बहुमत मिला था। एक अरसे बाद देश को गैर कांग्रेस सरकार मिली थी। इन सब बदलावों के पीछे एक ही नाम था नरेंद्र मोदी।
इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि नरेंद्र मोदी के पास बोलने की अनूठी कला है। लोगों तक उनकी बात आसानी से पहुँच जाती है। सिर्फ  2014 नहीं 2019 में भी उनका ये जादू बरकार था। इस बार उनके साथ एक और जादूगर था।
उस जादूगर का नाम था अमित शाह (Amit Shah)। अमित शाह पार्टी के लिए जो करते आए हैं या करते हैं ये उसी का परिणाम है कि 2019 में भाजपा को पूर्ण बहुमत दोबारा मिला था। अमित शाह गुजरात के दिनों से ही मोदी के खास मित्र रहे हैं।
नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात में हुआ था। बचपन में इन्होंने पिता की चाय बेचने में मदद की। इसके बाद इन्होंने ने अपना घर छोड़ दिया। आगे चल इन्होंने आरएसएस भी जॉइन किया।
1985 में मोदी भाजपा से जुड़े और उनका भाजपा के संग ये साथ अभी तक बरकरार है। 2001 में उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। इसी दौरान 2002 में गुजरात दंगे हुए। दंगे के वक़्त मोदी के प्रशासन के तरीकों की काफी आलोचना हुई। उनका ये मामला कोर्ट तक पहुंचा लेकिन कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट दे दी।
प्रधानमंत्री बनने के बाद भी मोदी का जीवन विवादों से घिरा रहा। ऐसा माना जाता है कि पार्टी के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी के प्रति मोदी का व्यवहार काफी अच्छा नहीं है। हमेशा ये आरोप लगाया जाता रहा है कि मोदी आडवाणी की इज्जत नहीं करते।
कई दफा उनके और उनके नीतियों की आलोचना हुई है। अक्सर उनके वीडियो, फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी , स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों के बड़े प्रशंसक रहे हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)