PM Modi Swearing In Ceremony Live Updates: PM मोदी और मंत्रियों ने ली पद एंव गोपनीयता की शपथ

  • Follow Newsd Hindi On  
PM Modi Swearing In Ceremony Live Updates: मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे अमित शाह, जीतू वघानी ने ट्विटर पर दी जानकारी

PM Modi Swearing In Oath Ceremony Live Updates: नरेंद्र मोदी गुरुवार 23 मई की शाम को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल (Modi Sarkar 2) के शपथ ग्रहण समारोह में वीवीआईपी सहित 8,000 मेहमान शामिल होंगे। प्रधानमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रात्रि भोज की मेजबानी करेंगे। इस डिनर कार्यक्रम में विदेशी गणमान्य लोगों को राष्ट्रपति भवन रसोई का खास व्यंजन ‘दाल रायसीना परोसी जाएगी।

राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता अशोक मलिक के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह करीब डेढ़ घंटे का होगा और इसके बाद ‘बिमस्टेक’ देशों के नेताओं के अलावा उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री सहित लगभग 40 गणमान्य लोगों को रात्रि भोज दिया जाएगा।


LIVE Updates:

08:15 PM: मनसुख मांडविया ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली

08:13 PM: हरदीप सिंह पुरी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली


08:11 PM: राज कुमार सिंह (आरा, बिहार) ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली

08:09 PM: प्रह्लाद सिंह पटेल ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली

08:08 PM: किरण रिजूजू ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली

08:04 PM: जितेंद्र सिंह ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली

08:03 PM: श्रीपद नायक ने अपने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण ली

08:02 PM:  राव इंद्रजीत सिंह (गुड़गांव, हरियाणा) ने मंत्री पद की शपथ ली

07:59 PM: संतोस कुमार गंगवार (बरेली, UP) ने राज्यमंत्री के रुप में शपथ ली

कैबिनेट मंत्री

07:58 PM: गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ली

07:55 PM: कैबिनेट मंत्री के रुप में गिरिराज सिंह ने ली शपथ

07:52 PM: राष्ट्रपति ने अरविंद गणपत सावंत को दिलाई कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

07:51 PM: डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

07:50 PM: प्रह्लाद जोशी (धारवाड़, कर्नाटक) ने मंत्री पद की शपथ ली

07:48 PM: मुख्तार अब्बास नकवी ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

07:45 PM: कैबिनेट मंत्री के रुप में धर्मेंद्र प्रधान ने शपथ ली

07:44 PM: पीयूष गोयल ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

07:42 PM: राष्ट्रपति ने प्रकाश जावेड़कर को दिलाई कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

07:40 PM: डॉ. हर्षवर्धन ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

07:37 PM: कैबिनेट मंत्री के रुप में स्मृति ईरानी ने ली पद की शपथ

07:36 PM: राष्ट्रपति ने अर्जुन मुंडा को दिलाई कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

07:34 PM: रमेश पोखरियाल निशंक ने संघ के मंत्री के रुप में ली शपथ

07:32 PM: एस जयशंकर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

07:30 PM थावर चंद गहलोत ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

07:29 PM: हरसिमरत कौर बादल ने राष्ट्रपति के समक्ष ली पद की शपथ

07:26 PM: रविशंकर प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथ

07:22 PM: राष्ट्रपति के समक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ली शपथ

07:21 PM: रामविलास पासवान ने ली संविधान के प्रति शपथ

07:19 PM: निर्मला सितारमण ने लिया शपथ

07:16 PM: नितिन गडकरी ले रहे हैं पद की शपथ

07:14 PM: अमित शाह ले रहे हैं कैबिनेट पद की शपथ

07:08 PM: राजनाथ सिंह ने लिया शपथ

07:05 PM: PM मोदी ने ली शपथ।

06:05 PM: मोदी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले नीतीश कुमार की जदयू नाराज हो गयी है। पीटीआई सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी अपने तीन सांसदों को मंत्री बनाने की मांग पर अड़ी है। जबकि बीजेपी एक मंत्रिपद देने को तैयार है।

05:15 PM: बिहार के आरा से बीजेपी सांसद आरके सिंह भी लेंगे शपथ।

05:02 PM: 1977 बैच के विदेश सेवा अधिकारी और देश के पूर्व विदेश सचिव एस जयशंकर केंद्रीय मंत्रिमडल का हिस्सा होंगे।

04:35 PM: गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष जीतू वघानी के मुताबिक, अमित शाह भी मोदी सरकार में मंत्री बनेंगे। ट्विटर पर जीतू वघानी ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री मंडल में मजबूत साथी के रूप में शामिल होने पर हमारे पर्थदर्शक एवं मार्गदर्शक अमित शाह जी को शुभकामनाएं।’


मैराथन मीटिंग में मंत्रियों के नाम तय हुए

कैबिनेट में कौन शामिल होगा? इसका फैसला पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को करना है। मंत्रिमंडल पर चर्चा करने के लिए पिछले तीन दिनों में दोनों नेताओं के बीच मैराथन बैठकें हुई हैं। गुरुवार को भी पीएम मोदी और अमित शाह के बीच डेढ़ घंटे तक बैठक चली। इसके बाद संभावित मंत्रियों को फोन आने लगे हैं।

इन नेताओं को किया गया फोन

1. सदानंद गौड़ा (बेंगलुरु नॉर्थ)

2. राजनाथ सिंह (लखनऊ)

3. अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर)

4. प्रकश जावड़ेकर (राज्यसभा सदस्य)

5. रामदास अठावले (आरपीआई)

6. मुख्तार अब्बास नकवी (राज्यसभा सदस्य)

7. बाबुल सुप्रियो (आसनसोल)

8. सुरेश अंगाड़ी (बेलगाम)

9. जीतेंद्र सिंह (उधमपुर)

10. पीयूष गोयल (राज्यसभा सदस्य)

11. रवि शंकर प्रसाद (पटना साहिब)

12. जी किशन रेड्डी (सिकंदराबाद )

13. प्रह्लाद जोशी (धारवाड़)

14. निर्मला सीतारमन (राज्यसभा सदस्य)

15. स्मृति ईरानी (अमेठी)

16. प्रह्लाद पटेल (दमोह)

17. AIADMK के रवीन्द्रनाथ (थेनी)

18. पुरुषोत्तम रुपाला (राज्यसभा सदस्य)

19. मनसुख मंडाविया

20. राव इन्द्रजीत सिंह ( गुरुग्राम)

21. कृष्ण पाल गुर्जर (फरीदाबाद)

22. अपना दल की अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर)

23. किरण रिजिजू (अरुणाचल ईस्ट)

24. कैलाश चौधरी (बाड़मेर)

25. संजीव बालियान (मुज़फ्फरनगर)

26. जेडीयू के आरसीपी सिंह (राज्यसभा सदस्य)

27. नित्यानन्द राय (उजियारपुर)

28. थावरचंद गहलोत

29. देबाश्री चौधरी (रायगंज सीट)

30. रमेश पोखरियाल निशंक (हरिद्वार)

31. मनसुख वसावा (भड़ूच)

32. रामेश्वर तेली (डिब्रूगढ़)

33. अकाली दल की हरसिमरत कौर (बठिंडा)

34. सुषमा स्वराज

35. सोम प्रकाश (होशियारपुर)

36. संतोष गंगवार (बरेली)

37. रामविलास पासवान

38. नरेंद्र सिंह तोमर (मुरैना)

39. सुब्रत पाठक (कन्नौज)

40. गजेन्द्र सिंह शेखावत (जोधपुर)

41. हरदीप सिंह पुरी

42. श्रीपद नाईक (नॉर्थ गोवा)

43. हर्षवर्धन (नई दिल्ली)

44. धर्मेंद्र प्रधान

45. वी. मुरलीधरन (राज्यसभा सदस्य)

46. अनुराग ठाकुर (हमीरपुर)

47. एस जयशंकर

48. आरके सिंह (आरा)

सहयोगियों के कोटे से एक-एक मंत्री

मोदी कैबिनेट में एनडीए के सहयोगी दलों के कोटे से एक-एक मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

  • शिवसेना की ओर से अरविंद सावंत मंत्री बनेंगे।
  • अकाली दल की ओर से हरसिमरत कौर को दोबारा मंत्री की कुर्सी मिलेगी।
  • जदयू कोटे से आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया जाएगा।
  • लोक जनशक्ति पार्टी से राम विलास पासवान का मंत्री बनना तय है।
  • एआईएडीएमके कोटे से पूर्व सीएम पनीरसेल्वम के बेटे रवींद्रनाथ को मंत्री बनाया जाएगा।
  • अपना दल कोटे से अनुप्रिया पटेल मंत्री बन सकती हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)