पंजाब, हरियाणा में बड़े पैमाने पर बारिश के आसार

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 13 जनवरी (आईएएनएस)| पंजाब और हरियाणा में सोमवार को शीत लहर थम गई है और तापमान बढ़ने के साथ-साथ मध्यम बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना जताई है। पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं और गुरुवार तक छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को घना कोहरा छा सकता है।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो रविवार के तापमान 9.7 डिग्री से ज्यादा रहा।


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से छह डिग्री ज्यादा रहा।

पवित्र शहर अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.2 डिग्री, 9.1 डिग्री और 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पड़ोसी राज्य हरियाणा में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ करनाल सबसे ठंडा रहा, वहीं अंबाला और नारनौल दोनों जगहों में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सिरसा में 12.7 डिग्री, भिवानी में 7.8 डिग्री और हिसार में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)