पंजाब, हरियाणा में जमा देने वाली ठंड

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)| पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे के साथ ही शीत लहर का दौर जारी है, वहीं हरियाणा का नारनौल निम्नतम 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ क्षेत्र का सबसे कम तापमान वाला क्षेत्र बन गया है। यहां तक दोनों राज्यों के साथ ही चंडीगढ़ के अधिकांश स्थानों पर भी अधिकतम तापमान औसतन छह से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यहां बताया कि हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर इलाकों में सुबह के दौरान कोहरे की मोटी परत छाई रहती है।


चंडीगढ़ में आज का निम्नतम तापमान 6.5 डिग्री था।

हरियाणा के हिसार में निम्नतम तापमान 3.3 डिग्री था।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि कड़ाके की ठंड का असर आगामी 30 दिसंबर तक बना रहेगा।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)