पंजाब के मुख्यमंत्री ने फर्नाडिस के निधन पर शोक जताया

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 29 जनवरी (आईएएनएस)| पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नाडिस के निधन पर शोक व्यक्त किया। फर्नाडिस लंबे समय से अस्वस्थ थे। उन्होंने मंगलवार को अंतिम सांस ली। वह 88 साल के थे।

अमरिंदर ने कहा कि फर्नांडिस को 1970 के दशक के समाजवादी आंदोलन के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक के रूप में याद किया जाएगा।


पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि फर्नाडिस एक निडर राजनेता थे। उन्होंने भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से राष्ट्र ने एक महान नेता खो दिया।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)