पंजाब के पूर्व भाजपा प्रमुख का दिल का दौरा पड़ने से निधन

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)| पंजाब मेंभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रमुख कमल शर्मा का फिरोजपुर शहर में रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।

सदस्यों ने कहा कि निधन से एक घंटे पहले उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी थी।


वह पार्क में टहल रहे थे, जब उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की।

शर्मा को तब पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उनके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)