पंजाब : कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी, सीएम ने लगाया प्रतिबंध

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 23 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता के मद्देनजर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पहली मार्च से प्रतिबंध का ऐलान किया है। उन्होंने मंगलवार को एक मार्च से 100 लोगों के घर के अंदर (इनडोर गेदरिंग) जमा होने और 200 लोगों को घर से बाहर (आउटडोर गेदरिंग) एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही उन्होंने मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का सख्ती से पालन करने का भी आदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिदिन कोविड परीक्षण की संख्या बढ़ाकर 30,000 करने का भी निर्देश दिया।

स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने उपायुक्तों को आदेश दिया कि अगर जरूरत पड़ती है तो वे अपने जिलों में हॉटस्पॉट्स वाले क्षेत्रों में रात के समय कर्फ्यू लगा सकते हैं। यदि आवश्यक हो तो सूक्ष्म नियंत्रण रणनीति को अपनाया जाए।


उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि वे मास्क पहनने की अनिवार्यता को सख्ती से लागू करवाएं और सभी रेस्तरां, विवाह-स्थलों में कोविड नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाएं। इस संबंध में आबकारी एवं कराधान विभाग एक नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिनेमा हॉल में दर्शकों की संख्या कम करने के बारे में फैसला 1 मार्च के बाद लिया जाएगा। अपने सभी कर्मचारियों के कोविड परीक्षणों को प्रदर्शित करने के लिए निजी कार्यालयों और रेस्तरां को प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने अधिक से अधिक लोगों का कोविड परीक्षण कराने के लिए निर्देश दिया। अमरिंदर सिंह ने आदेश दिया कि कोविड पॉजिटिव पाए जाने वाले प्रत्येक के संपर्क में आने वाले कम से कम 15 लोगों को अनिवार्य रूप से परीक्षण किया जाए और स्वास्थ्य विभाग इसकी समीक्षा करता रहेगा।


मुख्यमंत्री ने टीकाकरण की स्थिति का भी जायजा लिया। स्वास्थ्य सेवा और सीमावर्ती श्रमिकों के 100 प्रतिशत कवरेज को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान चलाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि वे वृद्धों के लिए वैक्सीन की रणनीतिक योजना बनाएं। अमरिंदर सिंह ने मृत्यु दर ऑडिट के निष्कर्षों की समीक्षा की जिसके मुताबिक कई मौतें अस्पताल में भर्ती होने के 2-14 दिनों के भीतर हो रही हैं।

–आईएएनएस

एसआरएस/एएनएम

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)