पंजाब में सरकारी एजेंसियों ने खरीदा 35 लाख टन धान

  • Follow Newsd Hindi On  

 चंडीगढ़, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)| पंजाब में इस चालू खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में अब तक करीब 35 लाख टन धान की सरकारी खरीद हो चुकी है।

  यह जानकारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने रविवार को दी। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी एजेंसियों ने प्रदेश की अनाज मंडियों में शनिवार तक 34,86,102 टन धान की खरीद कर ली थी।


पंजाब में धान की सरकारी खरीद एक अक्टूबर को शुरू हुई थी, लेकिन आवक 10 अक्टूबर के बाद ही जोर पकड़ी है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में धान की खरीद के लिए 29,695.40 करोड़ रुपये की रकम की नकद साख सीमा (सीसीएल) को मंजूरी प्रदान की।

पंजाब सरकार ने धान खरीद के लिए 40,300 करोड़ रुपये की मांग की थी। प्रदेश सरकार ने इस सीजन में 200 लाख टन धान खरीद करने का पूरा प्रबंध किया है।


वर्ष 2017-18 में पंजाब में कुल 179.34 लाख टन धान की खरीद की गई थी, जिसमें सरकारी एजेंसियों ने 176.61 लाख टन धान सीधे किसानों से खरीदा था।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)