हिंदु देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार

  • Follow Newsd Hindi On  
अमेरिकी सरकार ने Facebook पर ठोका मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर हिदू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर संप्रादायिक भावना को भड़काने का प्रयास कर रहे एक युवक को यूपी पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गगहा क्षेत्र के पकड़ी निवासी विपिन कुमार उर्फ सुनील कुमार ने फेसबुक पर हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ अश्लील व अशोभनीय पोस्ट कर रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था। इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। थाने के एस आई के एन सिंह ने देवी देवताओं पर अशोभनीय पोस्ट करने वाले के खिलाफ धारा 295 क भादवि व 67 आई टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थे।


मंगलवार सुबह 9.15 बजे मुखवीर की सूचना पर थाना प्रभारी गगहा दिलीप कुमार सिंह,एस आई गजेन्द्र बहादुर सिंह,राम अवध यादव,विनीत यादव, श्वेता सिंह ने पकड़ी तिराहे से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को इस शख्स की तलाश थी।

इसलिए पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया।  पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि कोई शख्स सोशल मीडिया के जरिए लोगों की भावनाओं की आहत कर रहा है।  पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों को साजिश के तहत अंजाम दिया जाता है, ताकि लोगों को भड़काया जा सकें।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)