कीर्ति आजाद के घर के बाहर लगे कांग्रेस के पोस्टर, 15 फरवरी को थामेंगे पार्टी का ‘हाथ’

  • Follow Newsd Hindi On  
Delhi : Poster emerges outside Kirti Azad’s house confirming his entry to Congress

बीजेपी से निलंबित सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद 15 फरवरी को कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। कीर्ति शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने पार्टी में शामिल होंगे। इससे पहले गुरुवार को कीर्ति आजाद के आवास के बाहर कांग्रेस के पोस्टर लग गए हैं।


2 जनवरी 1959 को जन्में कीर्ति आजाद 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। कीर्ति आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के पुत्र हैं। संसदीय कार्यवाही में कीर्ति आजाद काफी सक्रिय रहते हैं। 16वीं लोकसभा के दौरान उन्होंने 29 बहसों में हिस्सा लिया। विभिन्न मुद्दों से जुड़े 4 प्राइवेट मेंबर बिल भी लेकर आए।

कीर्ति आजाद दरभंगा से बीजेपी के टिकट पर 3 बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन में घोटाले के आरोप लगाते हुए उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसके बाद कीर्ति आजाद को बीजेपी से निलंबित कर दिया गया था। अब कीर्ति आजाद कांग्रेस और आरजेडी के करीब हैं और महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में 2019 चुनाव में उतरने की पूरी तैयारी में हैं।


15 फरवरी को कांग्रेस का ‘हाथ’ थामेंगे कीर्ति आजाद, दरभंगा से पेश करेंगे दावेदारी


बिहार- पूर्व मंत्री ने छोड़ा मांझी का साथ, कीर्ति आजाद थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)