झारखंड : PM मोदी के साथ योग दिवस मनाने को रांची तैयार, 18 हजार लोग होंगे शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड : PM मोदी के साथ योग दिवस मनाने को रांची तैयार, 18 हजार लोग होंगे शामिल

रांची | प्रधानमंत्री शुक्रवार को यहां आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसे लेकर झारखंड में तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। कार्यक्रम प्रभात तारा मैदान में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री रघुबर दास, मंत्रियों और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 18 हजार लोगों के साथ योग सत्र में शामिल होंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार रात यहां पहुंचेंगे और राज भवन में विश्राम करेंगे। झारखंड के मुख्य सचिव डी. के तिवारी ने मानसून को ध्यान में रखते हुए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। मानसून के 20 जून तक राज्य में आने की संभावना है।


योग प्रदर्शन करने वालों के लिए 40 सेक्टर होंगे और प्रत्येक में 400 से 800 लोग बैठेंगे। आठ मेडिकल हट का भी निर्माण किया जाएगा।

मोदी ने एनिमेटेड ‘त्रिकोणासन’ वीडियो पोस्ट किया, इसे आदत बनाने की सलाह दी

सुरक्षा के मुद्दों को देखने के लिए एक विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की टीम यहां पहुंच गई है। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, प्रभात तारा मैदान में राज्य के लगभग चार हजार सुरक्षाकर्मी और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। अपने साथ प्रधानमंत्री मोदी को योग करते देखने के लिए स्थानीय लोग काफी उत्साहित हैं।


रांची निवासी सुनीता यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करना गर्व की बात है। हम उत्सुकता से इसका इंतजार कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हम मोदी जी के साथ एक सेल्फी क्लिक करा सकेंगे।”


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा के समारोह में होंगे शाह

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)