झारखंड के 19वें स्थापना दिवस पर PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

  • Follow Newsd Hindi On  
Hyderabad: भारत बायोटेक का दौरा करेंगे PM Modi

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार सुबह को ट्वीट किया, “झारखंड प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे।”

उन्होंने आगे लिखा, “झारखंड बहादुरी और सहानुभूति का पर्याय है। इस स्थान पर रहने वाले निवासियों की प्रकृति के प्रति बहुत सद्भावना है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से कई क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।”


झारखंड अपना 19वां स्थापना दिवस मना रहा है। राज्य का स्थापना दिवस आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाता है। उन्हें भगवान बिरसा के तौर पर भी जाना जाता है।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)