प्रधानमंत्री ने बेंगलुरू में विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया

  • Follow Newsd Hindi On  

बेंगलुरू, 3 जनवरी (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश और दुनियाभर के शीर्ष वैज्ञानिकों, नोबेल पुरस्कार विजेताओं, गणमान्य व्यक्तियों और छात्रों की मंौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच टेक सिटी बेंगलुरू में 107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (आईएससी 2020) का उद्घाटन किया। दो नोबेल पुरस्कार विजेताओं और भारत भर व विदेश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों सहित लगभग 15,000 प्रतिनिधि यहां कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएएस) में आयोजित पांच दिवसीय इस वार्षिक महा आयोजन में भाग ले रहे हैं।

यह तीसरी बार है, जब बेंगलुरू 2002 और 1987 के बाद विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी कर रहा है। मोदी ने तीन जनवरी, 2016 को दक्षिणी राज्य मैसूर में 103वें सत्र का उद्घाटन किया था।


चूंकि यह आयोजन एक कृषि विश्वविद्यालय में हो रहा है, लिहाजा कांग्रेस का मुख्य विषय ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी : ग्रामीण विकास’ है, जो शहरी और ग्रामीण भारत के बीच की खाई को पाटने के लिए संभवत: विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से किसानों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के बारे में है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)