शपथ ग्रहण समारोह : प्रधानमंत्री सहित 46 मंत्रियों ने हिंदी, 12 ने ली अंग्रेजी में शपथ

  • Follow Newsd Hindi On  

राष्ट्रपति भवन परिसर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 58 मंत्रियों पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें से 46 ने हिंदी में शपथ ली जबकि 12 ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण किया।

इस दौरान मोदी के अलावा 24 ने कैबिनेट मंत्री के रूप में, 9 ने स्वतंत्र प्रभार और 24 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। शाम सात बजे शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह करीब नौ बजे तक चला।


कैबिनेट के 24 में से 19 मंत्रियों ने हिंदी में जबकि पांच ने अंग्रेजी में शपथ ली। स्वतंत्र प्रभार के नौ मंत्रियों में से सात ने हिंदी में जबकि दो ने अंग्रेजी में शपथ ली। 24 राज्यमंत्रियों में से 19 ने हिंदी और पांच ने अंग्रेजी में शपथ ली। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और पंजाब से आने वाले मंत्रियों ने अंग्रेजी में शपथ ली।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)