बिग बी के गाने पर प्रियंका चोपड़ा ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

  • Follow Newsd Hindi On  
सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स ने कही यह बात

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही देश से दूर न्यूयॉर्क में रहती हों, लेकिन उनका देसी अंदाज नजर आता रहता है। प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिग बी के गाने ‘सोना- सोना’ पर देसी अंदाज में थिरकते नजर आ रही हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के मैनेजर की बेटी एवा र्डयू के साथ देसी धुन पर डांस कर रही हैं। यह वीडियो प्रियांका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।


वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, ‘एवा र्डयू के साथ एक खास शाम।’

 

View this post on Instagram

 


Special evening with #AvaDrew ❤️? @philymack #sona #sona @amitabhbachchan @ajaydevgn ❤️ #majorsaab #bollywoodforever

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

वीडियो को सोशल मीडिया पर अबतक कई लाख व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं। दर्शकों को देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ एवा र्डयू का यह देसी अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा आये दिन सुर्ख़ियों में आती रहती हैं। कभी अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए, तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी अलग पहचान बनाई। बॉलीवुड में प्रियंका की लास्ट फिल्म ‘गंगाजल’ थी। वह सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’में नजर आने वाली थीं, लेकिन निक से शादी के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। जिसके बाद फिल्म में उनकी जगह कैटरीना कैफ को ले लिया गया।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)