भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से मिलने मेरठ जा रही हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

  • Follow Newsd Hindi On  
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से मिलने मेरठ जा रही हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद से मिलने मेरठ जा रही हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को सहारनपुर के देवबंद में पुलिस ने चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया था और अस्वस्थय होने के कारण उनका इलाज मेरठ में चल रहा है।

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर द्वारा निकाली जा रही बहुजन अधिकार यात्रा को मंगलवार दोपहर पुलिस ने देवबंद में रोकते हुए चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया था। हिरासत में लेते ही चंद्रशेखर की हालत बिगड़ गई। उन्हें मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान भीम आर्मी समर्थकों ने सहारनपुर-मेरठ हाईवे पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। देर शाम चंद्रशेखर और राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया समेत दो सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


इस बीच चंद्रशेखर आजाद नें एक वीडियो जारी किया है और इस पुरे प्रकरण पर बात रखी है। इस वीडियो में रावण ने उत्तर प्रदेश सरकार और मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर ने बीते दिनों घोषणा की थी कि वह सहारनपुर से दिल्ली तक बहुजन समाज अधिकार यात्रा निकालेंगे। आगामी 15 मार्च को कांशीराम के जन्मदिवस पर संसद के सामने सभा करेंगे। सोमवार को यह यात्रा छुटमलपुर से शुरू हुई। रात्रि प्रवास देवबंद के कासिमपुरा गांव में हुआ। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे यह यात्रा मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुई। हाईवे पर पहुंचते ही देवबंद एसडीएम व सीओ ने यात्रा को रोक दिया। चंद्रशेखर को हिरासत में लेकर पुलिस जीप में बैठा लिया।


VIDEO: अस्पताल से बोले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर- मोदी के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)