लखनऊ में रोड शो से पहले प्रियंका गांधी की ट्विटर एंट्री

  • Follow Newsd Hindi On  
Ahead of Lucknow roadshow, Priyanka Gandhi Vadra joins Twitter

राजनीति के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर भी एंट्री कर ली है। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पदार्पण किया है। गौरतलब है कि प्रियंका सोमवार से चार दिनों का यूपी दौरा शुरू करने जा रही हैं। आज लखनऊ में उनका रोड शो भी है। प्रियंका के साथ राहुल गांधी और पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे।

Ahead of Lucknow roadshow, Priyanka Gandhi Vadra joins Twitter


कांग्रेस की ओर से सुबह ट्वीट किया गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा अब ट्विटर पर आ गई हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर @priyankagandhi के नाम से है। प्रियंका के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अभी कोई ट्वीट तो नहीं किया गया है, लेकिन वह 7 लोगों को फॉलो कर रही हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा अपने अकाउंट्स कांग्रेस, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को फॉलो कर रही हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी सचिन पायलट और अशोक गहलोत को फॉलो कर रही हैं।

LIVE: लखनऊ में प्रियंका गांधी का रोड शो, स्वागत में पोस्टरों से पटीं सड़कें

गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने हाल ही में टि्वटर ज्वाइन किया है। मायावती का टि्वटर हैंडल पिछले साल अक्टूबर महीने में बनाया गया था, लेकिन पहला ट्वीट 22 जनवरी 2019 को किया गया।



ट्विटर पर सक्रिय हुई मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती की टि्वटर पर इंट्री, इस नेता के कहने पर जुड़ीं टि्वटर से

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)