UP: प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची, पार्टी स्थापना दिवस समारोह में होंगी शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  
Priyanka Gandhi raised questions on Vikas Dubey Encounter

लखनऊ | कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपने दो दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार शाम लखनऊ पहुंचीं। वह आज यहां पर पार्टी के स्थापना दिवस में शामिल होंगी। इसके बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ भावी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगी। प्रियंका एयरपोर्ट से सीधे गोखले मार्ग स्थित अपनी रिश्तेदार व पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल के आवास पर पहुंचीं और रात्रि विश्राम किया। इसके बाद वह आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस की सलाहकार और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक करेंगी।

प्रियंका फिलहाल नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिसिया कार्रवाई के मसले पर योगी सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही हैं। बैठक इसी रणनीति पर केंद्रित रहने के आसार हैं। शाम चार से सात बजे तक वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक करेंगी।


प्रियंका वाड्रा ने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचते ही बच्चों के मसले पर भी योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि “भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में मिड डे मील में बेकार खाना दिया जाता है। बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं लेकिन स्वेटर नहीं मिले।”


UP: CAA को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन में अब तक 1,246 गिरफ्तार

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)