प्रियंका गांधी आज वाराणसी में रविदास जयंती समारोह में होंगी शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  
Priyanka Gandhi raised questions on Vikas Dubey Encounter

नई दिल्ली | कांग्रेस महसचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज गुरु रविदास जयंती समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी एक दिन के दौरे पर वाराणसी जाएंगी। अपनी यात्रा के दौरान वह श्री गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर, सीर गोवर्धनपुर में गुरु रविदास जयंती समारोह में भाग लेंगी। इस वर्ष प्रियंका गांधी वाड्रा की वारणसी की यह दूसरी यात्रा है।

पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रियंका के इस दौरे को राजनीति से बिल्कुल अलग बताया है। उन्होंने कहा कि वह महान संत की स्मृति समारोह में भाग लेना चाहती हैं।


नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों और नागरिक समाज के सदस्यों को जेल में बंद कर दिया गया था, जिनसे मुलाकात के लिए 10 जनवरी को प्रियंका गांधी ने यहां स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का दौरा किया था।

उस समय सीएए को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज से मची भगदड़ के दौरान मारे गए 9 वर्षीय बच्चे सगीर के परिजनों से उन्होंने मुलाकात की थी।


UP: योगी सरकार 18 फरवरी को पेश करेगी अपना चौथा बजट


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)