प्रियंका गांधी वाराणसी में रविदास जयंती समारोह में शामिल होंगी

  • Follow Newsd Hindi On  

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को रविदास जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने उत्तर प्रदेश के वाराणसी जाएंगी। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने शनिवार को दी। प्रियंका सीर गोवर्धनपुर स्थित गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर भी जाएंगी।

पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रियंका के इस दौरे को राजनीति से प्रेरित होने की संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह महान संत की स्मृति समारोह में भाग लेना चाहती हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)