प्रियंका के आने से लोस चुनाव परिणाम प्रभावित नहीं होगा : सुशील मोदी

  • Follow Newsd Hindi On  

 पटना, 10 फरवरी (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को यहां कहा कि प्रियंका गांधी के राजनीति में प्रवेश से आगामी लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं होगा।

 मोदी ने कहा, “प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं डाल पाएंगी।”


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भले ही प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव बना दिया है, लेकिन चुनाव में भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

सुशील मोदी ने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत और सक्षम सरकार के लिए वोट करेंगे।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)